फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का जन्मदिनः वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने गाए गीत, रंगोली बनाकर जलाए 71 दीप

Fri, 17 Sep 2021 05:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी के  71वें जन्मदिन पर काशी में  मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने रंगोली बनाकर गीत गाए। इसके बाद 71 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के तस्वीर की आरती उतारी। उनको प्रतीकात्मक रूप से लड्डू खिलाया।
विज्ञापन
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने बनाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर काशीवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। कहीं लड्डू बांटे जा रहे हैं तो कहीं दीप दान हो रहा है। कहीं गंगा मैया को चुनरी चढ़ाई जा रही तो कहीं विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इसी क्रम में लमही स्थित इंद्रेश नगर के सुभाष भवन में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने रंगोली बनाकर, गीए गाए। इसके बाद 71 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के तस्वीर की आरती उतारी। उनको प्रतीकात्मक रूप से लड्डू खिलाया। विशाल भारत संस्थान की नजमा परवीन ने कहा कि मुस्लिम समाज अपनी बेटियों के सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने के लिये सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋणी रहेगा।

काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्र यज्ञ 
धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रूद्र यज्ञ कर उनके पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने बाबा विश्वनाथ का विधिवत षोडशोपचार पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। मंदिर के 21 ब्राह्मणों ने पूजन संपन्न कराया एवं बाबा विश्वनाथ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की बाबा से प्रार्थना की। 
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस की प्रशिक्षु किरण से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- मैं बरेका आकर साथ में वेल्डिंग करूंगा

 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण और रक्तदान का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर रमना गांव स्थित गढ़वा घाट आश्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात श्रीराम चौहान ने आम के 21, कटहल के 10, जामुन के 10, अमला के 10, अमरूद के 20 पौधे लगाए। मौके पर विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, उपनिदेशक उद्यान मुन्ना यादव, जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त, उपनिदेशक मंडी प्रशासन और विपणन केके सिंह, सचिव मंडी समिति वाराणसी डीके वर्मा गढ़वा घाट आश्रम के संत महात्मा उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री ने काटा केक
विद्याधाम कॉलोनी स्थित अपने कैंप कार्यालय में  कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने केक काटा। इस दौरान यहां जश्न का माहौल रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें