फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नए साल में मिलेगी प्रधानमंत्री आवास की सौगात, 2000 से ज्यादा लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

Mon, 01 Nov 2021 09:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम आवास योजना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गरीबों को घर मुहैया कराने की योजना नए साल में साकार होगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से करीब 2000 आवास बनाए जाने की योजना है और 2022 में इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। दासेपुर के बाद वीडीए ने कुरहुआ और अटेसुआ में चिन्हित जमीन पर आवास बनाने का काम शुरू किया है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना में 1000 आवास के लिए अटेसुआ में चिन्हित जमीन का लैंड यूज बदला जाना है। सिंधौरा रोड स्थित इस गांव में भू-उपयोग की फाइल शासन को भेजी गई है। उम्मीद है कि नवंबर में इस पर निर्णय कर लिया जाएगा और इसके बाद फर्म चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके अलावा कुरहुआ में करीब 250 आवास बनाने का काम शुरू किया गया है।

वीडीए ने 1965 लाभार्थियों को पीएम आवास के लिए पात्र माना है। इसमें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत 608 आवास बनकर तैयार हो रहा है। वीडीए की ओर से पीएम आवास के लाभार्थियों का सत्यापन शुरू कराया गया है। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि पीएम आवास योजना की समीक्षा कराई गई है और चिह्नित जमीनों पर काम शुरू कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें