फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरी हो योजनाएं, बच्चों की सेहत की मॉनीटरिंग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/दानगंज। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कृषि और जिले के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने अधिकारियों को जिले में चलने वाली परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के साथ ही संभावित तीसरी लहर की आशंकाओं के मद्देनजर बच्चों की सेहत की मॉनीटरिंग करते रहने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। इसके अलावा हर व्यक्ति को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने सीएचसी चोलापुर का दौरा कर ऑक्सीजन प्लांट, कोरोना टीकाकरण, दवा उपलब्धता, वार्डों में इलाज आदि की सुविधाओं का जायजा लिया। यहां नियमित मानीटरिंग करते रहने की बात कही। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में पहुंचकर कक्षा में जाकर बालिकाओं के बैठने, पढ़ाई, सैनिटाइजेशन सहित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद ग्राम मंगोलेपुर का निरीक्षण कर वहां प्राइमरी स्कूल, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन व अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में फागिंग व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को समय-समय पर कराते रहने पर विशेष जोर दिया। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में पंचायती राज, शिक्षा विभाग, नगर विकास, ग्राम्य विकास, सामाजिक सहायता कार्यक्रम आदि की समीक्षा की। निर्देश दिया कि स्वरोजगार परियोजनाओं में समय से युवाओं को ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्य को नवंबर में पूरा करने, मत्स्य पालन, ड्रिप सिंचाई अपनाने का निर्देश दिया।
000
गांवों में जैविक सब्जी के स्टॉल का किया अवलोकन
अपर मुख्य सचिव कृषि ने गांव में उत्पादित जैविक सब्जी व उनके प्रोडक्ट के प्रदर्शन स्टालों को भी देखा। कहा कि किसान एपीओ बनाकर गुणवत्तापरक एग्री प्रोडक्ट का उत्पादन कर उन्हें अच्छे दामों पर विभिन्न जगहों पर मार्केटिंग कर अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। नोडल अधिकारी ने जैव उर्वरक, जैविक कीटनाशक, व जैव रोग नाशक के उपयोग पर बल दिया।
विज्ञापन

0000
नहर में पानी न आने की ग्रामीणों ने की शिकायत
दानगंज। जिले के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी ने शनिवार को चोलापुर विकासखंड में दौरा कर स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्राम पंचायत कपीसा में जल निगम के पानी की टोटी चालू कराकर देखा। वहीं ग्रामीणों ने नहर में पानी नहीं आने और बिजली की समस्या की शिकायत की। इस दौरान डॉ. चतुर्वेदी ने किसान सौरभ रघुवंशी, रमाशंकर मौर्य, राम मनोहर सिंह को कैनोपी दी।मंगोलेपुर के पूर्व ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह ने बिजली की समस्या और किसान अभय सिंह, राजू सिंह, राजेश सिंह, विक्रमा ने शारदा सहाय दानगंज माइनर में पानी नहीं आने की शिकायत की। जिस पर नाराजगी जताते हुए किसानों को आश्वासन दिया पानी जल्द आएगा। प्राथमिक पाठशाला मंगोलेपुर में बच्चों से सवाल पूछा और ड्रेस, जूते के बारे में जानकारी ली। अपर सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि खाते में पैसे आने के बाद बाजारों में दुकान चिह्नित कर छात्रों को ड्रेस आदि दिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें