वाराणसी जिले के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के छात्रों, कर्मचारियों के साथ ही अन्य कार्यालयों में कार्यरत बहुत से ऐसे लोग अभी भी हैं, जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन सका है।
दिव्यांगजन सर्टिफिकेट के लिए सीएमओ आफिस, सरकारी अस्पतालों, अपर निदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय तक का चक्कर लगाते थे। पिछले दिनों इसकी शिकायत शासन स्तर पर भी हुई थी, जिस पर अब अमल भी शुरू हो गया है। नई व्यवस्था के तहत अब हर सोमवार को सीएमओ आफिस में कैंप लगाकर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।