फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवरिया फोरलेन: सर्वे में मिले कई जगह गड्ढे, प्रशासन नहीं लेगा हैंडओवर; सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी को हिदायत

Fri, 13 Oct 2023 09:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फुलवरिया फोरलेन में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। दरअसल, जेपी मेहता से लहरतारा तक बनकर तैयार फुलवरिया फोरलेन में गेट नंबर पांच के पुल से उतरने के बाद सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
फुलवरिया फोरलेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुलवरिया फोरलेन के गड्ढे ठीक होंगे, तभी प्रशासन हैंडओवर लेगा। प्रशासन के सर्वे में कई जगह गड्ढे मिले हैं। सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी को पुल निर्माण के बाद नए सिरे से सड़क तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। तय हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाले इस फोरलेन को विकास प्राधिकरण सजाएगा और संवारेगा। सड़क के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- किसानों पर लाठीचार्ज का मामला: एक आईएएस व एक आईपीएस समेत 11 अफसरों के खिलाफ परिवाद, ये है मामला
फुलवरिया फोरलेन में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। दरअसल, जेपी मेहता से लहरतारा तक बनकर तैयार फुलवरिया फोरलेन में गेट नंबर पांच के पुल से उतरने के बाद सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे ही वरुणा पुल के आगे की सड़क पर भी गड्ढे हो गए। फिलहाल कार्यदायी संस्था लहरतारा से फुलवरिया की ओर से गेट नंबर पांच पर गर्डर लॉन्च कर चुकी है। यहां का काम पूरा करने के बाद परियोजना को स्थानांतरित करने की तैयारी में है। इस बीच प्रशासन ने पूरी सड़क का सर्वे कराया और पाया कि इस सड़क को नए सिरे से सुंदरीकरण की आवश्यकता है। यह काम लोकार्पण से पहले कराया जाएगा। इससे वाहन चालकों को झटका नहीं खाना पड़ेगा। यहां बता दें कि चार साल से बन रही फोरलेन की मियाद कई बार बढ़ाई गई, मगर अब उम्मीद जताई जा रही है कि नवरात्र में इसके दोनों लेन को संचालन के लिए तैयार कर लिया जाएगा। जेपी मेहता से लेकर लहरतारा की सड़क की फिनिशिंग प्रशासन अपनी निगरानी में कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुलवरिया फोरलेन - फोटो : अमर उजाला
संचालन से पहले कराया जाएगा रूट ट्रायल

फुलवरिया फोरलेन पर संचालन से पहले रूट ट्रायल भी कराया जाएगा। इसमें सड़क पर वाहनों के लोड और जाम की स्थिति नहीं बनने की आशंका से निपटने के भी उपाय तलाश जाएंगे। दरअसल, इस फोरलेन पर एक रैंप बौलिया और एक लेन लहरतारा की ओर से से आ रहा है। इसी जगह पर रास्ता संकरा भी हो रहा है। ऐसे में इस जगह पर भी सुगम यातायात के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।
फुलवरिया फोरलेन का काम पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था नए सिरे से पूरे सड़क का निर्माण कराएगी। सड़क का लोकार्पण होने के बाद लोगों को बदलाव का अहसास होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था के साथ पूरी कार्ययोजना साझा कर दी गई है।- कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

एक नजर में आंकड़े

- 88.46 करोड़ : फुलवरिया फोरलेन के समपार चार पर आरओबी का निर्माण
- 62.21 करोड़: समपार पांच पर आरओबी का निर्माण

- 34.65 करोड़: वरुणा नदी पर निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें