फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी : अखिलेश

विज्ञापन
भड़सर के राजापुर मौजा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव बगल में खड़े प्रत्याशी डॉ विर? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर/कासिमाबाद/दिलदारनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी सरकार बनी तो इस बार विकास का रास्ता पूर्वांचल से खुलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की तरक्की के लिए बिना किसी की मांग के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने का निर्णय लिया था। यह एक्सप्रेस वे पूर्वांचल के विकास और तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेगा। सरकार बनेगी तो इसके किनारे मंडी बनाकर जिले के किसानों को तोहफा देंगे। कहा कि झूठ बोलने वाली डबल इंजन की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश ने जनपद में चार सभाएं की। कासिमाबाद में उन्होंने कहा कि गाजीपुर में दूध का उत्पादन अधिक होता है, इसलिए दूध से संबंधित उद्योग भी यहां लगाऊंगा। जिस दिन पीला और लाल रंग अर्थात ओमप्रकाश राजभर और सपा का गठबंधन हुआ उसी दिन भाजपा का सफाया निश्चित हो गया था। कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का है। लोकतंत्र की खुशहाली के लिए है। जखनिया के बुनकरों के बारे में कहा कि सरकार बनी तो उन्हें बाजार से जोड़ेंगे। ओमप्रकाश राजभर के साथ मिलकर पूरे पूर्वांचल का विकास करेंगे। जमानिया के एसकेबीएम इंटर कॉलेज के मैदान में कहा कि झूठ बोलने वाली डबल इंजन की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। भाजपा के लोगों ने जनता को गुमराह किया है। गाजीपुर के लोग गंगा के किनारे रहते हैं। ये लोग न झूठ बोलते हैं न सुनते हैं। कहा सपा की सरकार बनी तो नौजवानों को रोजगार देंगे। शिक्षामित्रों और बीपीएड करने वालों का भी ध्यान रखा जाएगा। एनसीसी वाले छात्रों को भर्ती में विशेष महत्व दिया जाएगा। सरकार बनने पर 11 लाख खाली पद भरेंगे। कहा कि भाजपा वालों ने खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम कर दी है। आगे दस किलो कम करेंगे। रसोई का सामान, रसोई गैस की कीमत बढ़ गई है। ंपेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। शहर के लंका मैदान में कहा कि उनकी सरकार बनी तो व्यापारी हित के लिए व्यापारी आयोग की स्थापना कराई जाएगी। कहा कि गाजीपुर के युवाओं का सेना भर्ती के प्रति काफी रुझान है। सरकार बनने पर यहां सेना भर्ती शुरू कराई जाएगी। जंगीपुर के भड़सर में अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर में विश्वविद्यालय होना चाहिए। यहां के छात्रों ने आवाज भी उठाई है। सरकार बनने पर गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। 300 यूनिट बिजली फ्री, सिंचाई फ्री के साथ शिक्षामित्रों को स्थायी किया जाएगा।
---
मुख्तार के साथ अंतिम समय तक खड़ा रहूंगा : ओमप्रकाश राजभर
कासिमाबाद की जनसभा में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह मुख्तार अंसारी के साथ अंतिम समय तक खड़े रहेंगे, चाहे इसके लिए कुछ भी सहना पड़े। कहा कि वह बदनामी से नहीं डरते हैं। जो करते हैं, वह सबके सामने करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के गर्मी निकाल देने वाले बयान पर कहा कि जनता 10 तारीख को खुद गर्मी उतार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें