फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरना वार्ड में गंदगी, कीचड़ से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तरना वार्ड के भरलाई दलित बस्ती में इन दिनों गंदगी व कीचड़ से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम ने साफ-सफाई जरूर कराई है, लेकिन वह कारगर नहीं है। लोग कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। कई बाइक व साइकिल सवार चोटिल हो चुके हैं। दलित बस्ती की हीरामनी ने बताया कि फिसलने के बाद उनके हाथ की हड्डी टूट गई है। भरलाई में रहने वाले भोले मौर्या का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या है। पाइप जर्जर होकर धंस चुकी है उसे बदलने की दरकार है। बार-बार कहा जा रहा है, लेकिन न तो पाइप बदली जा रही है और न ध्वस्त चैंबरों को ही दुरुस्त किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद संदीप त्रिपाठी और नगर निगम को अवगत कराया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गीता नगर में दूषित जलापूर्ति की शिकायत
वाराणसी। हुकुलगंज वार्ड के गीता नगर कॉलोनी में कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो व दूषित जलापूर्ति की समस्या है। लोगों ने शिकायत की है। अब तक जलकल की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव को समस्या के बारे में बताया। पार्षद ने अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। अधिकारियों ने मंगलवार को समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें