फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कैनवास पर काशीवासी देखेंगे प्रधानमंत्री मोदी की जीवनगाथा, 'रुद्राक्ष' में 10 नवंबर से लगेगी प्रदर्शन

Mon, 31 Oct 2022 09:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में 10 से 16 नवंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनगाथा पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के अब तक के सफर आदि का जिक्र पेंटिंंग में होगा। 
विज्ञापन
रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनगाथा पर  वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में 10 से 16 नवंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें 55 पेंटिंग होगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि पीएम मोदी से जुड़ी पेंटिंग होने के कारण पार्टी इसमें चित्रकार अकबर की पेंटिंग लगाने वाली संस्था की मदद करेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क होगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा संगठन की बैठक हो गई है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने पर चर्चा की गई। पेंटिंग के जरिए मोदी के जीवन से लेकर अब तक के कार्यों के बारे में दिखाया जाएगा।

गुजरात के सीएम से देश का पीएम बनने तक की कहानी
प्रदर्शनी में उनके हिमालय प्रवास, मन की बात आदि से जुड़ी पेंटिंग भी होगी। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के अब तक के सफर आदि का जिक्र पेंटिंंग में होगा। चर्चा है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आ सकते हैं सीएम योगी

साथ ही पीएम मोदी के वर्चुअली जुड़ने पर भी मंथन चल रहा है। कार्यक्रम के लिए भाजपा के बड़े नेताओं को लगाया गया है। इस पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्देश्य पीएम के उनके अभूतपूर्व कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। 
पढ़ें: काशी के गंगा घाटों पर दिखा परंपराओं का संगम, उगते सूर्य को अर्घ्य, 36 घंटे का निराजल व्रत पूर्ण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें