सारनाथ। तीन दिवसीय गंगा उत्सव का बुधवार को सारनाथ स्थित वन विभाग पार्क में समापन हुआ। जहां एक जागरूकता रैली भी निकाली गई जो पार्क से चलकर सारनाथ चौराहा होते वापस मूलगंध कुटी पार्क में बौद्ध मंदिर की परिक्रमा कर समाप्त हुई। इसके माध्यम से गंगा स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि महावीर कौजालगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा सिर्फ नदी नहीं धार्मिक मान्यता के तहत मां भी हैं। मां को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में केंद्रीय जल आयोग के उप मंडलीय अभियंता वीके मिश्रा, महाबोधि इंटर कालेज के प्राचार्य प्रवीण श्रीवास्तव, नेहरू युवा केंद्र की परियोजना अधिकारी ऐश्वर्या मिश्रा ने भी स्वच्छता को लेकर अपने विचार रखे।