वाराणसी के गिलट बाजार चौराहे पर बुधवार की सुबह आम लदा ट्रक पलट गया। देखते ही देखते मुफ्त का आम लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों की भीड़ छटी और ट्रक को सड़क के किनारे करा कर आवागमन शुरू कराया गया।
बाबतपुर की ओर से आम लदा एक ट्रक शहर में प्रवेश कर रहा था। बताया जाता है कि गिलट बाजार चौराहे पर डिवाइडर से टकरा कर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसके साथ ही ट्रक पर लदी आम की पेटियां सड़क पर गिर पड़ी और लोग उनसे आम उठा कर घर ले जाने में जुट गए। वहीं, इस हादसे के कारण आवागमन भी अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने ट्रक को किनारे कराया तो आवागमन शुरू हुआ।