फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU कैंपस में कुत्ते का आतंक: राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोचकर मार डाला, होगा राजकीय संस्कार

Sun, 30 Jun 2024 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू परिसर में कुत्ते ने मोर को नोच डाला। अस्पताल में इलाज के बाद मोर को हॉस्टल लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। राजकीय सम्मान के साथ हॉस्टल से मोर की अंतिम विदाई की जाएगी। 
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में मोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल छात्रावास के पास शनिवार की रात में कुत्ते ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोच डाला। इस घटना की जानकारी छात्रों को हुई तो उन्होंने हॉस्टल के प्रशासनिक संरक्षक डॉक्टर धीरेंद्र राय को सूचना दी। इसके बाद मोर को महमूरगंज स्थित एक पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। डॉक्टर धीरेंद्र राय ने बताया इलाज के बाद मोर को हॉस्टल लेकर आया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


डॉ. धीरेंद्र राय ने बताया कि मोर के मरने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है। रविवार सुबह सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ हॉस्टल से मोर की अंतिम विदाई की जाएगी। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि बीएचयू कैंपस में मोर ज्यादा देखने को मिलते हैं। उनकी चहलकदमी से परिसर में रौनक रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें