फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : ऑक्सीजन की उपलब्धता पर ही भर्ती किए जाएं मरीज, डीएम ने निजी कोविड अस्पतालों को दिए निर्देश

Thu, 22 Apr 2021 10:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में मण्डलीय चिकित्सालय कबीरचौरा की इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं होने पर इंतजार करते स्ट्रेचर पर लेटे मरीज । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संकट से जूझ रहे वाराणसी में ऑक्सीजन की किल्लत मुश्किल बढ़ा रही है। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सभी निजी कोविड अस्पतालों को ये निर्देश दिए हैं कि हॉस्पिटल में जितनी ऑक्सीजन की उपलब्धता है, उसी हिसाब से अस्पतालों में मरीज को एडमिट कर उनका इलाज किया जाए। जिलाधिकारी ने पुराने मरीजों के डिस्चार्ज नहीं होने तक नए मरीजों को भर्ती पर रोक लगाई है।

विज्ञापन


डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी जिले में हर दिन लगभग 3400 ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई है। ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए पूरी रात हम हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलिंडरों की रिफलिंग कराकर उसकी आपूर्ति कर रहे हैं। जिन अस्पतालों में कम ऑक्सीजन है, वहां प्राथमिकता के तौर पर इसकी सप्लाई की जा रही है। वाराणसी के लगभग सभी अस्पतालों में 8 से 10 घंटे का ऑक्सीजन ही रिजर्व है।

विज्ञापन

ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य होने पर बढ़ाएं बेड
वाराणसी के डीएम कौशलराज शर्मा ने निजी अस्पतालों से यह कहा है कि अगले कुछ दिनों में जब ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ जाए तो उसके हिसाब से फिर अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाई जाए। वाराणसी के निजी और सरकारी हॉस्पिटलों को मिलाकर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन वाले बेड की संख्या लगभग 650 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें