फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आयुर्वेदिक अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़े

Tue, 18 Jan 2022 04:08 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सर्दी-जुकाम के बढ़े मरीज। - फोटो : Istock
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण और मौसम में हो तेजी से हो रहे बदलाव की वजह से सर्दी, खांसी और जुकाम वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर सहित अन्य अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही इन दिनों आयुर्वेदिक अस्पताल में भी भीड़ बढ़ गई है।

विज्ञापन


पहली और दूसरी की तरह तीसरी लहर में भी आयुष काढ़ा, संशमनी वटी सहित अन्य आयुर्वेदिक औषधियों की मांग भी बढ़ी है। छह दिन में अब तक कोरोना के 4187 मरीज मिल चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार से लगभग हर घर में कोई न कोई परेशान है।

राजकीय आयुर्वेद अस्पताल चौकाघाट की ओपीडी में सोमवार को मौसमी बीमारी वाले मरीज अधिक दिखे। काय चिकित्सा विभाग के चिकित्सक डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्दी में कॉमन फ्लू (सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार) वाले मरीज मिलते हैं। रोज 200 मरीजों में 100 से 125 सर्दी, जुकाम और खांसी के होते हैं। कोरोना संक्रमण के भी मिलते जुलते लक्षण हैं। तीन दिन से अधिक अगर ये लक्षण रहे तो कोरोना की जांच जरूर करानी चाहिए।
विज्ञापन

इन दवाओं की बढ़ी मांग
संशमनी वटी : इसमें गिलोय का मिश्रण है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
आयुष क्वाथ : दालचीनी, सोंठ, काली मिर्च, तुलसी है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
लवंगादि वटी : इससे गले में खराश दूर हो जाती है।
नारदी लक्ष्मी विलास रस : औषधियां

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नीलम गुप्ता ने बताया कि पिछले दस-पंद्रह दिन से ओपीडी में सर्दी, खांसी, जुकाम वाले मरीज बढ़े हैं। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को जागरूक किया जा रहा है। आयुष काढ़ा सहित अन्य औषधियां मंगाई जा रही हैं। जरूरतमंदों को आयुष क्वाथ भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें