फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में तीमारदार ने नर्स के साथ किया दुर्व्यवहार, नर्सों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 30 Oct 2017 07:24 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखती महिला कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए स्टाफ नर्सों ने सोमवार को दिन में कार्य बहिष्कार किया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात नर्स अनुराधा राय और शांति शर्मा के साथ दुर्व्यवहार हुआ।
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस भी अस्पताल नहीं पहुंची, जिसको लेकर नर्सों में नाराजगी रही। उधर अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री अनिल राजभर से इसकी शिकायत की गई, उन्होंने पुलिस चौकी खोले जाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

हर दिन की तरह अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा वार्डों में भर्ती मरीजों का भी इलाज चल रहा था। आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे मरीज के तीमारदार ने नर्सों संग दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई तो फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके यादव ने प्रभारी कैंट को फोन किया लेकिन घंटे भर तक कोई पुलिस नहीं पहुंची। इससे नाराज होकर नर्सों ने सुरक्षा का खतरा बताते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री को नर्सों ने अपनी समस्या बताने के साथ ही ज्ञापन सौंपा।

इस पर राजभर ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर जल्द पुलिस चौकी खोलवाए जाने, अस्पताल में होमगार्ड लगाए जाने की बात कही। काफी मान-मनौव्वल के बाद नर्सें एक घंटे बाद काम पर वापस लौटी। उधर कार्रवाई के डर से घटना को अंजाम देने वाला तीमारदार वहां से जा चुका था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें