समय गुजरने के बाद अपनी गलतियों का एहसास पति-पत्नी दोनों लोगों को होने लगता है। उसके बाद थाने पर काउंसिलिंग करने पर लोग टूट जाते हैं और अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो जाते हैं।
बड़ागांव महिला थाने में मौजूद पुलिसकर्मी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
महिला थाना प्रभारी अंजू यादव के अनुसार पति के खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद महिला थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा उनके पति से संपर्क पर थाने पर बुलाया जाता है। थाने पर पूरा मामला जानने के बाद पति और पत्नी दोनों को समझाया जाता है।
इस दौरान कुछ ऐसे भी मामले सामने आए जिसमें पति-पत्नी साथ रहने के लिए तैयार नहीं थे, हालांकि काउंसिलिंग के बाद दोनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और पहले एक दूसरे के प्रति जितना गुस्सा था, काउंसिलिंग के बाद उतने ही सरल होकर एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो जाते हैं। थाना प्रभारी के अनुसार काउंसिलिंग के बाद भी कुछ पति और पत्नी साथ रहने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो फिर उनका मामला कोर्ट पहुंच जाता है।
पढ़ें: पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला: युवक ने अपहरण की रची थी झूठी कहानी, ये वजह आई सामने