श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य निर्माण की गति अब तेज हो चुकी है। परियोजना के लिए शासन ने 40 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। प्रदेश सरकार ने ‘मिनी बजट’ (अनुपूरक बजट) से काशी विश्वनाथ धाम के भव्य स्वरूप के विस्तार को तेजी आएगी। गंगा छोर पर गेट, रैंप भवन, कैफेटेरिया और दोनों पर ही गंगा दर्शन गैलरी के निर्माण के चलते बजट में बढ़ोतरी की गई है।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए 345 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। गंगा गैलरी के निर्माण से 40 करोड़ रुपये तक के बजट बढ़ोतरी का आकलन किया गया था। इसमें फर्नीचर खरीद के लिए नौ करोड़ और सुरक्षा पर पांच करोड़ रुपये खर्च भी शामिल है।