फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, टिकट वापसी के लिए आरक्षण केंद्रों पर यात्रियों की लगी कतार

सार

अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन से रेलवे को काफी चपत लगी है। बिहार अप-डाउन करने वाली 27 ट्रेनें शनिवार को निरस्त रहीं। वहीं, कैंट स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र पर टिकट निरस्त कराने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
अग्निपथ से खफा युवकों बलिया में काटा था बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन से रेलवे को काफी चपत लगी है। बिहार अप-डाउन करने वाली 27 ट्रेनें शनिवार को निरस्त रहीं। वहीं, वाराणसी कैंट स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र पर टिकट निरस्त कराने वालों की लंबी लाइन लगी रही। आरक्षण कर्मियों के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये का टिकट रिफंड यात्रियों को लौटाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान टिकट निरस्त कराने वालों और आरक्षण कर्मियों में कई बार नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार से ज्यादा शनिवार को ट्रेनों के टिकट वापस कराने वालों की भीड़ स्टेशन पर रही। उधर, ट्रेनों के निरस्त होने से कई यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ गईं।

बिहार और पूर्वांचल सहित अन्य जिलों में प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त कर दिया। ट्रेनों के निरस्तीकरण को देखते हुए कैंट स्थित आरक्षण केंद्र, बनारस स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र सहित शहर के अन्य आरक्षण केंद्रों पर लोगों की टिकट रिफंड के लिए भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा टिकट वापसी पटना वाले रूट पर हुई। इसमें भी सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस के यात्री ज्यादा थे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार वाया वाराणसी-पटना के रास्ते संचालित 27 ट्रेनों को रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर दिया।

यात्रियों का हंगामा, जीआरपी ने कराया शांत
कैंट स्थित आरक्षण केंद्र के हाल में टिकट रिफंड कराने आए लोगों ने काउंटर पर लंबी लाइन और कर्मियों के सुस्त कार्य शैली से खफा होकर हंगामा किया। आरपीएफ व जीआरपी ने यात्रियों को शांत कराया। कुछ यात्रियों का आरोप रहा कि फुटकर पैसे को लेकर अधिक दिक्कतें रहीं। इसके चलते करेंट काउंटर पर फुटकर पैसे छोड़ अपने टिकट के मूल धन से कम कीमत वापस ली।
विज्ञापन

निरस्त होने वाली ट्रेनें

15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस, 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस , 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस, 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस, 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस,11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 14007 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस , 15231 बरौनी -गोंडिया एक्सप्रेस, 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस, 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित, 01748 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित, 05173 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित, 05174 प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित, 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित, 05169 बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित, 05170 वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित, 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित, 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित, 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित, 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित, 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित, 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित, 13151 कोलकाता - जम्मूतवी एक्सप्रेस, कुम्भा एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12334 विभूति एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें