फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री के सिर में गोली मारी, भागा आरोपी; ताड़ीघाट पैसेंजर कांड के बाद फिर सनसनी

Mon, 11 May 2026 11:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: यूपी के चंदौली जिले में दो दिन में दो हत्याएं हुईं, वह भी चलती ट्रेन में। ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन के बाद अब जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग को गोली मारी गई है। इसके बाद आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन
ट्रेन की पटरी के पास माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन रेल मंडल में लगातार दूसरे दिन चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। दो दिनों के भीतर दो सनसनीखेज हत्याओं से यात्रियों में दहशत का माहौल है और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


सोमवार सुबह कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में बिहार के गया जनपद के पिपरिया निवासी 57 वर्षीय दिनेश साह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वारदात के बाद आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

Trending Videos

यात्रियों में दहशत

ट्रेन रात करीब 1:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना हुई थी। सिकटिया के समीप बदमाश ने अचानक गोली चला दी। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

इससे एक दिन पहले रविवार को मुगलसराय-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के जमनिया निवासी 34 वर्षीय मंगरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने डीडीयू रेल मंडल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेनों में पर्याप्त जांच, गश्त और निगरानी नहीं हो रही है, जिससे अपराधी आसानी से हथियार लेकर ट्रेन में चढ़ रहे हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।

रेलवे प्रशासन ने दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज, यात्रियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। हालांकि इन घटनाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक समीक्षा और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें