फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में नाबालिग को डराकर पांच महीने तक किया शारीरिक शोषण, गर्भपात की दवा खिलाई; पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

Mon, 11 May 2026 10:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में नाबालिग से जुड़े मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपी पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग को डरा-धमकाकर पांच महीने तक आरोपी ने शारीरिक शोषण किया। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी के घर पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ की।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक उनकी बेटी को लगातार धमकाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। मामला तब सामने आया जब 6 मई को किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

पुलिस ने की कार्रवाई

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी को गर्भपात कराने वाली दवा दी गई है। मां के पूछने पर किशोरी ने बताया कि वह करीब चार महीने की गर्भवती थी। आरोप है कि युवक ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाई और पास के एक स्थानीय डॉक्टर से इंजेक्शन भी लगवाया। 

परिवार के अनुसार दवा की एक गोली अभी भी उनके पास मौजूद है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि जब आरोपी युवक से इस बाबत पूछताछ की गई तो उसने धमकाया और गालियां दीं। पुलिस शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी युवक और इस कृत्य में साथ देने वाले कथित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। 
विज्ञापन

नाबालिग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार
भेलूपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को बहलाकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो और फोटो तैयार कर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने आदित्य श्रीवास्तव (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रा से वीडियो और फोटो डिलीट करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस के अनुसार आदित्य को नूर नगर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भेलूपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। 

आरोपी ने 16 वर्षीय छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर अपने विश्वास में लिया। इसके बाद उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो व फोटो तैयार कर लिए। बाद में आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। मामले में पहले डीसीपी ने लापरवाही बरतने पर दो दरोगा को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें