23 मई से बुद्धा एयर का विमान यू4 161 शाम 7.15 बजे काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 7.55 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। वाराणसी से यही विमान यू4 162 बनकर रात्रि 8.45 बजे उड़ान भरेगा जो 9.25 बजे काठमांडू पहुंचेगा। विमान का संचालन हफ्ते में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को होगा। काठमांडू व वाराणसी के बीच एक तरफ का शुरुआती किराया लगभग 5944 रुपये है। फ्लेक्सी किराया होने के कारण किराया घट और बढ़ सकता है।