फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टियां 5 तक दें संवेदन और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
रायफल क्लब सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इसमें डीएम ने पांच दिसंबर तक संवेदनशील और अति संवेदनशीन मतदान केंद्रों की सूची और राजनीतिक दलों से बूथ लेवल असिस्टेंट नियुक्त कर उनकी सूची देने के लिए निर्देश दिए। कहा कि जोनल व सेक्टर अधिकारी सार्वजनिक स्थलों से बैनर, पोस्टर हटाएं और मतदाता सूची अपडेट करने में विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कम्युनिकेशन प्लान तथा रूट चार्ट तैयार करने व हर बूथ से सटे दो-दो निवासियों के सही फोन नंबर प्लान में जोड़ने व रूट चार्ट में सभी संबंधित आवश्यक सूचनाएं दर्ज करने के निर्देश दिए। एक मतदान केंद्र पर छह से अधिक बूथ नही होंगे। इससे अधिक बूथ होने पर उसे आसपास के अन्य केंद्रों या नए मतदान स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एडीएम आपूर्ति को स्थान चिन्हित कर अभी से कंट्रोल रूम शुरू करने के लिए कहा। एडीएम फाइनेंस द्वारा बैरिकेडिंग कराने के लिए टेंडर प्रारंभ कर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को पांच दिसंबर तक कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर उपलब्ध कराने और आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था, थानेवार एम्बुलेंस की व्यवस्था सहित टीमें गठित करने आदि की कार्य योजना पांच दिसंबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी अधिकारी सहित राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें