ग्रामीण क्षेत्र के पार्क बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा खेल विभाग और अन्य विभाग के माध्यम से ओपन जिम भी लगाया जाना था। अभी फिलहाल बड़ागांव ब्लॉक के गांगकला, हसनपुर, फुलवरिया अराजीलाइन के मिल्कीचक, सेवापुरी जोगियापुर, अमीनी, खडगपुर और पिंडरा के रामनगर ग्राम पंचायत में पार्कों के निर्माण का कार्य पूर्ण हो गए है। जहां लोगों के टहलने और बैठने की व्यवस्था की गई है। जबकि कुछ पार्कों में ओपन जिम के उपकरणों को स्थापित करने का काम अधूरा है।
ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्र के पार्कों की हालत भी कुछ ऐसी ही है। नगर निगम के ठीक सामने शहर के केंद्र में स्थित शहीद उद्यान पार्क में अव्यवस्था का आलम यह है कि यहां पार्क की सुंदरता में चांद लगाने वाला लाइटिंग युक्त फव्वारा हमेशा बंद रहता है।
जब कोई वीवीआईपी आगमन उस ओर होता है या फिर कुछ अवसरों पर ही इसे चलाया जाता है। बाकी समय फव्वारे धूल फांकते हैं। यही नहीं, पार्क में लगे जिम के उपकरण भी खराब हो गए हैं। रख-रखाव और देखरेख के अभाव में जिम के उपकरण आधे से अधिक खराब हो गए हैं।
पढ़ेंः मतदान से पहले दो बार बनारस आ सकते हैं पीएम मोदी, यहीं से पूर्वांचल में ताकत झोकेंगी भाजपा