फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2023: बच्चों ने सुना पीएम मोदी का मंत्र, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

Sat, 28 Jan 2023 01:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कर बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। सभी स्कूलों में तालकटोरा स्टेडियम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2023 - फोटो : @ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कर बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। सभी स्कूलों में तालकटोरा स्टेडियम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। पीएम ने वाराणसी के किसी छात्र से बात तो नहीं की लेकिन उनकी हर बात को विद्यार्थियों ने ध्यान से सुना और उन पर अमल करने का संकल्प लिया। केंद्रीय विद्यालय बीएचयू, आर्य महिला इंटर कॉलेज, निवेदिता शिक्षण सदन बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों के छात्रों, अभिभावकों ने पीएम की बातें सुनीं। 

विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा आपके जीवन में अचानक नहीं आती है, इसके लिए हमेशा तैयार रहें। परीक्षा जीवन का अंत नहीं है, बुलंद हौसले के साथ परीक्षा देने जाएंगे। - चंदा जायसवाल, कक्षा 12

परीक्षा केंद्र में घुसते समय अपने मन को एकदम शांत रखने और तनाव न लेने का सुझाव अच्छा लगा। कार्यक्रम देखने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है। - स्मृति पांडेय, कक्षा 10
विज्ञापन


परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग पर पीएम ने कहा कि नकल से जिंदगी नहीं बन सकती है, ये बात मुझे बहुत ही अच्छी लगी। - श्रेया सिंह, कक्षा 11

प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण मंत्र दिए है, जिन्हें अपनाकर सफलता हासिल कर सकते हैं। परीक्षाओं को लेकर जो डर था वो खत्म हो गया है। - वर्षा गुप्ता, कक्षा 11

विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2023 - फोटो : @mygov
पीएम की अगुवाई में आर्थिक स्थिति हुई मजबूत   
सुभाष इंटर कालेज चौबेपुर में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि आज भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में पांचवें नंबर पर है। 2047 तक भारत दुनिया के विकसित देशों में शामिल होगा। प्रधानमंत्री ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रधानाचार्य उदय नाथ तिवारी, नवेंदु प्रकाश, सुमन तिवारी, संजय सिंह, ओमप्रकाश दुबे, भोला मौजूद रहे। संवाद


हैप्पी मॉडल स्कूल में छात्रों संग हुई परीक्षा पे चर्चा
राजातालाब। हैप्पी मॉडल स्कूल कुरहुआ शाखा में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को छात्रों ने सुना और देखा। छात्र कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या भी रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उपनिदेशक विनोद पांडेय, प्रधानाचार्य प्रवीश सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें