फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का तड़का: आटा, मैदा और सूजी के दाम बढ़े, मसालों की कीमतों में भारी उछाल, ये हैं बढ़े हुए रेट

Sat, 28 Jan 2023 09:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गोलादीना नाथ के मसाला व्यापारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पहले 300 रुपये किलो मिलने वाला जीरा 60 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ। इसी तरह सौंफ 30 रुपये और काली मिर्च 40 रुपये महंगी हुई है।
विज्ञापन
महंगाई की मार झेल रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेहूं की कीमत बढ़ने से मंडी में आटा, मैदा, सूजी महंगा हो गया है। वहीं तड़के की स्वाद बढ़ाने वाला जीरा सहित कई मसालों की कीमतों में भी उछाल आया है। बीते 15 दिनों में कुछ मसालों और गेहूं से तैयार होने खाद्य उत्पादों में पांच रुपये 50 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन

गोलादीना नाथ के मसाला व्यापारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पहले 300 रुपये किलो मिलने वाला जीरा 60 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ। इसी तरह सौंफ 30 रुपये और काली मिर्च 40 रुपये महंगी हुई है। उधर विशेश्वरगंज मंडी के व्यापारी रामधनी ने बताया कि इन दिनों गेहूं की कीमत बढ़ने से आटा, मैदा, सूजी की कीमत 35 रुपये किलो हो गई है जो 30 से 32 रुपये थी। आने वाले दो से तीन महीनों में गेहूं से बने उत्पाद और महंगे होने संभावना है। 

विज्ञापन

रोटी - फोटो : Istock
ये है बढ़ी हुई कीमतें
 
खाद्य उत्पाद    पहले    अब
आटा                32       35
सूजी                30       35
मैदा                30        35

मसाला के भाव
जीरा    300    360
सौंफ    170    200
काली मिर्च    520    560
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें