फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आज से स्पेशल बूथों पर लगेगा 12 साल से छोटे बच्चों के अभिभावकों को टीका, ये दस्तावेज जरूरी

Tue, 01 Jun 2021 11:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

कोरोना के तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावना को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है।  बच्चों के लिए कोई अभी टीका नहीं आया है। इसलिए 12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। 
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता की सुरक्षा के लिए अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए जाने के मुख्यमंत्री के आदेशों पर अमल शुरू हो गया है। एक जून से  वाराणसी  में तीन केंद्रों को अभिभावक स्पेशल बूथ बनाकर टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए  सोमवार शाम 6 बजे से ही पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया है।  आज सुबह 10 बजे  स्लॉट खोला गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।

कोरोना के तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावना को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है।  बच्चों के लिए कोई अभी टीका नहीं आया है। इसलिए 12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण के लिए स्वामी विवेकानंद राजकीय अस्पताल भेलूपुर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में अभिभावक स्पेशल सत्र स्थापित किया जाएगा।

 ऐसे अभिभावकों को 12 साल से छोटे बच्चों के होने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या स्कूल आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही अब लाखों का टीकाकरण किया जाएगा। मोबाइल से या जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी टीकाकरण का स्लॉट बुक कराया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें