श्री लाटभैरव काशी यात्रा मंडल के सदस्यों ने भी फाल्गुन कृष्ण पक्ष के प्रदोष काल में ज्ञानवापी मुक्ति के संकल्प संग यात्रा प्रारंभ की। संकल्प के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से ज्ञानवापी में भगवान आदिविश्वेश्वर का दर्शन शीघ्र भक्तों को प्राप्त हो की कामना की। यात्रा में उत्कर्ष कुशवाहा, रितेश कुशवाहा, रविशंकर, कुशवाहा, हिमांशु आदि शामिल रहे।
ये हैं पंचक्रोशी परिक्रमा पथ
श्रद्धालु प्रथम पड़ाव कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव, द्वितीय भीमचंडी, तृतीय रामेश्वर महादेव, चतुर्थ पंच शिवाला (पांचों पंडव), पांचवा और अंतिम पड़ाव कपिलधारा पहुंचेंगे। मणिकर्णिका घाट पर संकल्प पूर्ण करने के बाद यात्रा विराम लेगी।