ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही एसडीएम, खंड विकास अधिकारी को लेखपाल, सचिव को एक से दो गांव आवंटित कर मतदाता सूची में पात्र लोगों का नाम जोड़ने, अपात्र के नाम हटाने तथा सुधार के कार्य को सात फरवरी तक करने का निर्देश दिया है। साथ ही हर गांव की सूची उस गांव में पढ़वाने का भी उन्होंने निर्देश दिया। इसके अलावा गांवों में संवेदनशीलता के कारणों की पड़ताल करने, मतदान स्थलों पर प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल आदि की रिपोर्ट भी सात फरवरी तक तलब की है। जिलाधिकारी ने बताया कि 108 न्याय पंचायतों में 2613 बूथ हैं। एक सेक्टर में 20 बूथ तथा एक ब्लाक में दो से तीन जोन बनाए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मनीष मीणा आईएएस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।