पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ताज मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के भवानीपुर में पाकिस्तानी झंडा फहराए जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी ताज मोहम्मद (22) का मोबाइल कब्जे में लिया। पुलिस ने उसके पिता शेखू से भी पूछताछ की। उधर, ताज मोहम्मद के पिता ने कहा कि मर जाना कबूल है, लेकिन देश के खिलाफ जाने की कभी सोच भी नहीं सकता।
शेखू ने बताया कि उसका एक कमरा भवानीपुर में प्राइमरी स्कूल के पास सड़क पर है और मकान गांव में है। ताज मोहम्मद इसी एक कमरे में रहता था और सिलाई का काम करता था। बेटा सात तक ही पढ़ा है और कहीं आता जाता नहीं था। उसे किसने भड़काया उसे वह नहीं जानता।
शेखू ने बताया कि वह जिस देश में रहता है उसे मां समान मानता है। कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकता। बेटे की करतूत से और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने से दिल को ठेस पहुंचा है। बताया कि उनके चार बेटे हैं। यह तीसरे नंबर का है, इसकी शादी मार्च में होने वाली थी। नहीं जानते हैं कि पाकिस्तान का झंडा कैसा होता है वरना छत पर लगाने से पहले ही वह आग के हवाले कर देते।
पढ़ेंः विवाहिता की मौत के बाद मायके और ससुराल वालों के बीच मारपीट, छह लोग घायल