फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र की पत्नी का कोरोना से निधन, हरिशचंद्र घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 26 Apr 2021 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की पत्नी मनोरमा मिश्रा (76) का सोमवार को कोरोना से निधन हो गया। उनकी तबीयत करीब 10 दिन पहले बिगड़ी थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव थीं। उनका घर पर ही उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
मनोरमा मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की पत्नी मनोरमा मिश्रा(76) का सोमवार को कोरोना से निधन हो गया। उनकी तबीयत करीब 10 दिन पहले बिगड़ी थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव थीं। उनका घर पर ही उपचार किया जा रहा था।

विज्ञापन


सांस लेने में दिक्कत होने के बाद रविवार की रात गुरुधाम स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां सुबह करीब 10:00 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार हरिशचंद्र घाट पर किया गया। मनोरमा मिश्रा प्रख्यात तबला वादक पं. अनोखेलाल मिश्र की पुत्री थीं। उनके पुत्र तबला वादक पंडित राम कुमार मिश्र इन दिनों दिल्ली में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें