माधोसिंह स्टेशन पर पहुंचे ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लेकर मौके पर पहुंचे डीआरएम सहित अन्य
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना मरीजों के लिए प्राणवायु की आपूर्ति ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए जारी है। शुक्रवार सुबह दो कंटेनरों में 40 मीट्रिक टन प्राणवायु लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के भदोही स्थित माधोसिंह स्टेशन पहुंची। वहां पर कंटेनर में लोड लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन को टैंकरों में खाली कराया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से लिक्विड ऑक्सीजन को टैंकरों के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांटों में भिजवाया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि भारतीय रेल द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इसी क्रम में दुर्गापुर से दो कंटेनरों में कुल 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की खेप ट्रेन के जरिए माधोसिंह स्टेशन पर पहुंची।