फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ धाम: 60 दिन में दर्शनार्थियों से बाबा हुए 'करोड़पति', 29 करोड़ 80 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

Sun, 07 Jun 2026 01:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच अप्रैल-मई में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारु रही, हालांकि प्रतीक्षा समय 10 मिनट से ढाई घंटे तक रहा। कॉरिडोर में पानी, मैट और विश्राम की सुविधा दी गई, जबकि अब तक 29.80 करोड़ श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kashi Vishwanath Temple: गर्मी के 60 दिनों अप्रैल और मई की तपती धूप के बीच एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। मई में 48.07 लाख और अप्रैल में 52.33 लाख लोग बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहीं शनिवार को ही दो लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। जबकि 13 दिसंबर 2021 को हुए लोकार्पण के बाद अब तक 29 करोड़ 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


तीखी धूप और भीषण गर्मी के बीच इन दिनों प्रतिदिन करीब दो लाख भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दोपहर के बजाय सुबह और रात में भक्तों की भीड़ ज्यादा रहती है। सुगम दर्शन वाले श्रद्धालुओं को 10 से 15 मिनट और आम दर्शनार्थियों को 25 से 30 मिनट तक लाइन में लगना पड़ रहा है। हालांकि, कतार कहीं भी रुकी नहीं। इस दौरान कॉरिडोर का शंकराचार्य चौक भक्तों के लिए विश्रामगृह जैसा बन गया है। यहां श्रद्धालु पानी पीते हुए आराम करते नजर आए।

मंदिर आए भक्तों के प्रवेश द्वार से लेकर गंगा द्वार तक फर्श पर मैट बिछाई गई थी, जिससे कतारबद्ध श्रद्धालुओं के पैर नहीं जले। हालांकि, सीढ़ियों पर चटाई नहीं होने से कुछ भक्तों को असहजता हुई। गेट संख्या चार से प्रवेश मार्ग, शंकराचार्य चौक और गंगा द्वार की ओर ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

किसी को 25 मिनट, तो किसी को ढाई घंटे में हुए दर्शन
गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी विजय सिंह ने कहा कि दर्शन अच्छा रहा, लेकिन काफी समय लगा। भक्तों की काफी भीड़ थी। अंदर पानी और पंखों की व्यवस्था थी। मऊ से आए महेंद्र सिंह ने कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण दर्शन में काफी समय लगा। यदि सीढ़ियों पर भी चटाई बिछ जाती तो पैरों को गर्मी से राहत मिलती।

पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था थी। मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु राहुल साहनी ने बताया कि उन्होंने बिना टिकट आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर दर्शन किया। उन्हें करीब 25 मिनट तक कतार में लगना पड़ा। आगरा के मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्हें दर्शन के लिए करीब ढाई घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

सीढ़ियों पर मैट बिछाने से फिसलन बढ़ने की आशंका रहती है। इससे भक्तों के गिरने या लड़खड़ाने की समस्या हो सकती है। इसी कारण सीढ़ियों पर यह व्यवस्था नहीं की जा रही है। मई और जून के दौरान अब तक मंदिर में एक करोड़ 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। यूट्यूब पर लाइव लाइन दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध है। - विश्वभूषण मिश्रा, सीईओ, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें