फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चंदौली में भरभराकर गिरी दीवार, वाराणसी के तीन मजदूर दबे, एक की मौत; पहुंचे आला अधिकारी

Sun, 07 Jun 2026 12:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय थाने की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुटे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम और थानाध्यक्ष मुगलसराय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: मुगलसराय थाना क्षेत्र के मुख्य नगर में शनिवार की देर रात एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। नगर में चल रहे सड़क निर्माण के तहत तोड़े जा रहे एक मकान का मलबा हटाने के दौरान अचानक 15 इंच की पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में काम कर रहे बजरडीहा (वाराणसी) निवासी तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर हड़कंप और चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन



इस हादसे में बजरडीहा निवासी मजदूर मुहम्मद अली (24) की मौत हुई है। वहीं, सद्दाम हुसैन (18) घायल हुआ है। तीसरा मजदूर बाल-बाल बच गया। जीटी रोड पर सड़क निर्माण की जद में आए मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कई भवन स्वामी खुद से अपने मकानों के हिस्से हटवा रहे हैं। इसके तहत 'पंजाब वस्त्रालय' प्रबंधन द्वारा मकान को ध्वस्त करने का काम ठेके पर कुछ मजदूरों को दिया गया था, जो शनिवार की रात को भी काम में जुटे हुए थे।

विज्ञापन

रात करीब 12: 20 बजे जब मजदूर मलबा हटाने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक एक भारी-भरकम 15 इंच की पुरानी दीवार तीनों मजदूरों के ऊपर पलट गई। दीवार गिरते ही तीनों मजदूर मलबे के नीचे पूरी तरह दफन हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया और राहत कार्य शुरू किया।

बचाव कार्य में लगे लोग। - फोटो : संवाद
राहत और बचाव कार्य जारी
कड़ी मशक्कत के बाद दो मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक तीसरा मजदूर पिछले 20मिनट से अधिक समय से दीवार के भारी मलबे के नीचे दबा हुआ है, जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर तुरंत उपजिलाधिकारी राजीव सक्सेना और थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) विजय प्रताप सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं। अधिकारी खुद खड़े होकर मलबे को हटवाने और दबे हुए तीसरे मजदूर की जान बचाने के प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। सीओ अरुण सिंह ने बताया कि बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें