फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी बनाने की बात विपक्ष की साजिश : कृष्णा पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 72वीं जयंती मनाई गई। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एमएलसी बनाने की जो बात चल रही है। यह सब विपक्ष की फैलाई साजिश है। उनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को भटकाना है। मेरे लिए परिवार से ऊपर दल है। पार्टी ने जिला कार्यालय मीरापुर बसहीं में संकल्प दिवस मनाया।
विज्ञापन

कृष्णा पटेल ने कहा कि पार्टी को इतना मजबूत कर दो कि दल की विचारधारा की शर्तों पर गठबंधन हो। जिस तरह से सरदार पटेल ने अपने समुदाय के राजाओं को एकजुट कर अखंड भारत का स्वरूप दिया। ठीक उसी प्रकार सोनेलाल पटेल ने 416 उपजातियों में बंटे समाज को एकजुट करने के लिए ‘उपजाति छोड़ो पटेल जोड़ो’ का नारा दिया था। सोनेलाल ने कहा था कि कमेरा समाज को अपने आप को बागी बनाना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियां समता, समानता और शोषण मुक्त समाज में सांस ले सके। आज हम यह संकल्प लेकर जाएं कि सोनेलाल पटेल के कहे शब्दों को जीवन में उतारते हुए आंदोलन को और आग देनी है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र मौर्य ने की। संचालन जिला महासचिव रामलखन पाल ने किया। इस मौके पर राधेश्याम पटेल, महेंद्र प्रताप मौर्य, राजनाथ राजभर मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, सुनील सिंह, मनोज पटेल, विनोद पटेल आदि शामिल रहे।
किसान हैं देश के भाग्य विधाता : अपना दल एस
अपना दल एस ने सिकरौल स्थित पार्टी कार्यालय में जन स्वाभिमान दिवस मनाया। सर्वप्रथम सोनेलाल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र पटेल ने कहा कि सोनेलाल पटेल कहा करते थे कि इस देश के भाग्य विधाता किसान हैं। किसानों को मुफ्त बिजली, पानी, खाद, सड़क की सुविधा मिलनी चाहिए। किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद बेटी अनुप्रिया पटेल उनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही हैं। संचालन रमेश पटेल ने किया। इस मौके पर उदय प्रताप यादव, अनिता पटेल, गोवर्धन पटेल, संतोष पटेल, राजकुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें