फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA के हुए ओपी राजभर: काशी में बोले डिप्टी सीएम- 'राजभर के आने से कुनबा हुआ मजबूत', सपा के लिए कह दी ये बात

Sun, 16 Jul 2023 06:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर एनडीए का हिस्सा होंगे, इसकी चर्चा कई दिनों से चल रही थी लेकिन गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को इसको ट्वीट कर मुहर लगा दी। सपा से दारा सिंह चौहान के इस्तीफे वाले सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब डिरेल हो गई है। जिस तरह सपा के कार्यकाल में अराजकता हुई, यहीं कारण है कि जनता तो उन्हें सिरे से नकारा ही है, अब अब उनके नेता भी साथ छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
नागरी नाटक मंडली में आयोजित काशी अंक 14 पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि राजभर के आने से एनडीए का कुनबा मजबूत हो गया है। अब तो यह तय हो गया है कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वाराणसी मंडल के स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा बैठक करने आए उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एनडीए के परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ी है। आने वाले दिनों में बढ़ती ही रहेगी।

यह भी पढ़ें- Jaunpur Accident News: अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, कार छोड़कर भागा चालक

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर एनडीए का हिस्सा होंगे, इसकी चर्चा कई दिनों से चल रही थी लेकिन गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को इसको ट्वीट कर मुहर लगा दी। सपा से दारा सिंह चौहान के इस्तीफे वाले सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब डिरेल हो गई है। जिस तरह सपा के कार्यकाल में अराजकता हुई, यहीं कारण है कि जनता तो उन्हें सिरे से नकारा ही है, अब अब उनके नेता भी साथ छोड़ रहे हैं। बिहार में हुए लाठीचार्ज वाले सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। बिहार में तो इस तरह के कृत्य आए दिन नजर आते हैं। अब समय आ गया है जब जनता वहां भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। कहा कि देश में अर्थव्यवस्था में भी दिन प्रतिदिन तेजी से सुधार देखने को मिल रही है। वर्तमान समय में देश अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में पांचवें स्थान पर है। देश को 2047तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर इस दिशा में काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें