फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ओपी राजभर: अखिलेश यादव पर साधा निशाना, राहुल गांधी पर बोले- 'कौन सा बड़ा तोप लेकर अयोध्या जा रहे'

Sat, 30 Sep 2023 11:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुभासपा सुप्रीमो ओपी राजभर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। बोले- अखिलेश यादव ने सीट बांटकर मेरा भी पेट भर दिया था। दोनों नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा सुप्रीमो ओपी राजभर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। ओपी राजभर ने वाराणसी में अपना बयान दिया। अखिलेश यादव के दलित सहभोज पर ओपी राजभर ने प्रहार किया। उन्होंने अखिलेश के दलित सहभोज को ड्रामा बताया। घोसी उपचुनाव में चाचा भतीजे की जोड़ी को लेकर भी बयान दिया। बोले- जब देश का चुनाव होता है तो जनता देश के हित के लिए वोट देती है। भ्रष्टाचार पर बड़े पैमाने पर लगाम लगी है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- फुलवरिया फोरलेन: जल्दबाजी की इंजीनियरिंग में बिगड़ी डिजाइन, कुछ दिन और झेलना होगा जाम, 70 फीसदी लाइटें भी खराब
अखिलेश यादव के सीट बांटने वाले बयान पर भी ओपी राजभर ने अपना बयान दिया। बोले- अखिलेश यादव ने सीट बांटकर मेरा भी पेट भर दिया था।दोनों नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। सपा में शिवपाल यादव को हमेशा शक की निगाह से देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के अयोध्या जाने वाली खबर को लेकर बोले- राहुल गांधी कौन सा बड़ा तोप लेकर जा रहे हैं। दर्शन करने से वोट थोड़ी ना मिल जायेगा। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधा। बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा में भेजा गया है। जब तक सपा रसातल में ना पहुंच जाए तब तक डटे रहेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें