जिला मलेरिया अधिकारी एसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को हीरामनपुर, पहड़िया, सारनाथ, सुसुवाही, अखरी में नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों की उम्र 21 से 25 साल है जबकि हिरामनपुर में भी 43 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वाराणसी में डेंगू का संक्रमण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को पांच नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 136 पहुंच गया है। जबकि भगवानपुर, शिवाजी नगर कॉलोनी, महमूरगंज, शिवपुर, कचहरी समेत 18 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस भी दी गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी एसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को हीरामनपुर, पहड़िया, सारनाथ, सुसुवाही, अखरी में नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों की उम्र 21 से 25 साल है जबकि हिरामनपुर में भी 43 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
दिन में और शरीर के निचले हिस्से में काटता है डेंगू का मच्छर
डेंगू का मच्छर दिन में और शरीर के निचले हिस्से में डंक मारता है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर में पर्याप्त प्रकाश तथा हवा की व्यवस्था रखेंष। बीमार होने पर आशा, एएनएम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर संपर्क करें, जहां जांच एवं उपचार की सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध है।