फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: एनसीसी कैडेट भी देंगे अग्निवीर भर्ती परीक्षा, ITI पास युवाओं को ज्यादा बोनस अंक

Mon, 06 Mar 2023 09:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 इस बार नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट भी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा देंगे। इससे पहले उन्हें छूट दी गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अलग-अलग सर्टिफिकेटधारकों को बोनस अंक दिए जाएंगे। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को सबसे ज्यादा बोनस अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट भी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा देंगे। इससे पहले उन्हें छूट दी गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अलग-अलग सर्टिफिकेटधारकों को बोनस अंक दिए जाएंगे। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को सबसे ज्यादा बोनस अंक दिए जाएंगे। यह कहना है कि सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दुबे का।

विज्ञापन


उन्होंने रविवार को छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय पर पत्रकारों से बात की है। निदेशक ने बताया कि एनसीसी कैडेट, आईटीआई और खिलाड़ियों को परीक्षा में बोनस अंक दिए जाएंगे। आईटीआई पास युवाओं को सबसे ज्यादा 50 अंक की छूट मिलेगी।

एनसीसी का सी सर्टिफिकेट हासिल करने के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में शामिल अभ्यर्थियों को 25 अंक, बी सर्टिफिकेट प्राप्त करने वालों को 15 अंक और ए सर्टिफिकेट प्राप्त युवाओं को 10 अंकोंं की छूट दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करके पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 25 अंक, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को 20 अंक और राज्य स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धा में शामिल खिलाड़ियों को 10 अंक की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

डिजि लॉकर होना जरूरी

निदेशक ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट को डिजि लॉकर से जोड़ा गया है। जो भी अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका डिजि लॉकर होना जरूरी है। फाॅर्म भरते समय उनके डिजि लॉकर से प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

नीट और जेईई कराने वाली एजेंसी ही कराएगी भर्ती परीक्षा

निदेशक ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन कराने वाली एजेंसी ही अग्निवीर की भर्ती परीक्षा कराएगी। एक सीट के सापेक्ष 15 युवाओं का चयन किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थी आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। अग्निवीर भर्ती में साढ़े सत्रह से 21 वर्ष के युवा ही आवेदन कर सकते हैं। पिछली बार उम्र सीमा में दो वर्ष की छूट दी गई थी। अब तक पूर्वांचल के 15 हजार से ज्यादा युवा अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें