फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी को एक और सौगातः गांधी नगर-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 16 Jul 2021 10:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्मार्ट सिटी गांधीनगर (गुजरात) से पवित्र नगरी वाराणसी के  बीच नई साप्ताहिक ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ शुक्रवार को प्रधानमंत्री  के हाथों हुआ। यह ट्रेन नियमित तौर पर 21 जुलाई से चलेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने गांधी नगर- वाराणसी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दौरान करोड़ों की सौगात दी थी। वहीं, शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने काशीवासियों को सौगात दी। प्रधानमंत्री के गृहराज्य को उनके संसदीय क्षेत्र से जोड़ने वाली ट्रेन का शुभारंभ हुआ। स्मार्ट सिटी गांधीनगर (गुजरात) से पवित्र नगरी वाराणसी के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन को पीएम मोदी ने  वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर नई ट्रेन सेवा का सीधा प्रसारण हुआ। यह ट्रेन शनिवार शाम कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन से उतरते ही यात्रियों का उत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।  

विज्ञापन


यह ट्रेन नियमित तौर पर 21 जुलाई से चलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04273 वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को वाराणसी से दोपहर 03.15 बजे प्रस्थान करेगी।  

अगले दिन दोपहर 03.20 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी। वापसी में  04274 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल गांधीनगर कैपिटल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।  वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जं, गोविन्दपुरी, झांसी, बीना, संत हृदयरामनगर, उज्जैन, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आनंद और अहमदाबाद में दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल - फोटो : सोशल मीडिया।
बता दें कि नई ट्रेन के साथ अब वाराणसी से गुजरात के शहरों के लिए चार ट्रेनें हो जाएंगी। वाराणसी से अब तक साबरमती, महामना और बनारस-ओखा एक्सप्रेस सीधी ट्रेनें हैं। साबरमती हर रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को है। जबकि वाराणसी-ओखा हर रविवार और महामना हर शुक्रवार रवाना होती है। अब बुधवार को भी एक नई ट्रेन की सौगात मिल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें