उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिया बनाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओबरा-चोपन सिंगरौली मार्ग पर रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए ओबरा डैम और फराकुंड रेलवे स्टेशन के बीच कड़िया में पुलिया बनाने का काम चल रहा है। पुल बनाने के दौरान ये हादसा हो गया।
पुलिया की शटरिंग ढहने से मजदूर राजू खरवार की दबकर मौत हो गई, जबकि दो मजदूर उसी में दबे हुए हैं। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस सहित एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान और सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा मौके पर पहुंच गए हैं।