शनिवार को महिला प्रकोष्ठ में ही दोनों पत्नियों के अधिवक्ता आपस में उलझ गए। महिला पुलिसकर्मियों ने प्रकोष्ठ से दोनों पक्षों को कचहरी पुलिस चौकी पर भेजा। जहां, पति और दोनों पत्नियां भी पहुंची। इस बीच दोनों पत्नियां पति के संग रहने को आमादा हो गई।
दोनों के अधिवक्ता दोबारा आपस मे भिड़ गए। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मी भी पेशोपेश में पड़ गए। आखिरकार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों पत्नियों और पति को चोलापुर थाने पर दोबारा भेजा गया।