फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट की बढ़ेगी कमाईः चार्टर्ड प्लेन की पार्किंग का एक घंटे का किराया 1500, एक दिन का 1 लाख रुपये भी

Sat, 11 May 2024 04:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मई के अंतिम सप्ताह से हेलिकॉप्टर की संख्या भी बढ़ेगी। उधर, अयोध्या और काशी भ्रमण को आने वाले उद्योगपतियों के भी चार्टर प्लेन और हेलिकॉप्टर भी एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कमाई बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के बाद से देश भर के नेताओं की जुटान काशी में होगी। इसके अलावा अन्य पार्टियों के बड़े नेताओं का भी पूर्वांचल का दौरा हो रहा है। राजनेताओं के चार्टर प्लेन और हेलिकॉप्टर की पार्किंग की व्यवस्था बाबतपुर एयरपोर्ट पर हो रही है। ऐसे में पार्किंग के किराये से एयरपोर्ट की आय बढ़ने वाली है।

विज्ञापन


छठवें और सातवें चरण के चुनाव में एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या भी बढ़ जाएगी।वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार बड़े नेताओं के चार्टर प्लेन, हेलिकॉप्टर आने शुरू हो चुके हैं। एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर खड़ा करने के बाद वह सड़क मार्ग से आसपास जिलों में अपने चुनावी दौरे निपटा रहे और रात में उड़ान भर लौट जा रहे हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार बाबतपुर एयरपोर्ट छोटे और बड़े मिलाकर 16 चार्टर प्लेन की पार्किंग के लिए जगह है। सभी का किराया भी अलग-अलग है। छह सीटर चार्टर प्लेन की पार्किंग का एक घंटे के लिए किराया 1500 रुपये है। वहीं, 8 सीटर के लिए 1800 रुपये। इसके अलावा 54 सीटर का 3 हजार और 72 सीटर का 4 हजार रुपये प्रति ब्टे पार्किंग का किराया निर्धारित है। एक दिन का एक लाख रुपये किराया तय है। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि काशी, अयोध्या भ्रमण करने वाले बड़े उद्योगपति और राजनीतिक दलों के लोग चार्टर प्लेन और हेलिकॉप्टर से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
अपने पास 16 चार्टर प्लेन एक साथ खड़े हो सकते हैं। पार्किंग की कोई समस्या नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के लोगों के हेलिकॉप्टर और चार्टर प्लेन आने शुरू हो गए हैं। - पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें