शिवपुर क्षेत्र के बड़ालालपुर वीडीए कालोनी की रहने वाली शिक्षिका ज्योति यादव का आरोप है कि मुकदमा में सुलह नहीं करने पर आरोपियों नेे असलहे की मुठिया से वार कर घायल कर दिया। शिक्षिका ने शनिवार को एडीजी जोन से गुहार लगाई तब जाकर चार नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ थाने में विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ।
पीड़िता के अनुसार बृहस्पतिवार रात अपनी दुकान सुतबलपुर से घर लौट रही थी तभी असलहे की मुठिया से हमला किया गया। पीड़िता का आरोप है कि हंसराज पटेल, फुरसत, मुनका देवी, राकेश और दो अज्ञात ने मारा पीटा। आरोप है कि हंसराज पटेल ने रुपया ले कर जमीन का रजिस्टर्ड सट्टा किया था। जमीन नहीं दिया तो एकसप्ताह पूर्व शिवपुर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमे में सुलह करने को लेकर धमकी दी जा रही है।
पढ़ेंः जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी: धमाके के साथ उड़ गई मकान की छत, तेज आवाज से दहल गए लोग, तस्वीरें
सेवापुरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौखंडी में सहायक अध्यापक ज्योति देवी को कुछ लोगों ने मारपीट घायल कर दिया। शनिवार को शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने गांव के संजय पांडेय, गोविंद पांडेय, संत पांडेय, विनय पांडेय सहित एक अज्ञात पर मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हरसोस गांव में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। सुंदर चौहान का आरोप है कि पड़ोस की मंजू, सावित्री, इनरा, संतोषी ने पत्नी अनिता को मारपीट घायल कर दिया। सुंदर की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
युवती से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी साहब पाल को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता की मां का आरोप था कि साहब पाल ऊर्फ राजू पाल ने देर रात बेटी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
दिवाली पर वितरण के लिए आया राशन उठा ले गए चोर
चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर की सरकारी कोटे की दुकान में सेंध लगाकर शुक्रवार रात चोर 112 बोरी अनाज उठा ले गए। कोटेदार के मुताबिक यह राशन दिवाली पर वितरण के लिए आया था। मौके पर पहुंची पुलिस, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक कुशवाहा ने छानबीन की। जिला पूर्ति अधिकारी व एडीएम सप्लाई के निर्देश पर कोटेदार अशोक पांडेय ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोटेदार के अनुसार मोलनापुर में राशन की दुकान है। सेंध लगाकर चोर 95 बोरी गेहूं व 17 बोरी चावल उठा ले गए। इस दौरान रजिस्टर व नकदी भी ले गए।
गुमशुदा पति को पुलिस ने पत्नी ने मिलवाया
चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा निवासी सावित्री देवी के पति एक पखवारे से लापता थे। पुलिस ने शनिवार को प्रतापगढ़ जिले से रामसिंगार मौर्य (75) को बरामद किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रामसिंगार मानसिक रूप से कमजोर है और भटक कर प्रतापगढ़ चले गए थे।
पढ़ेंः मिशन 2022 को धार देने वाराणसी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक
चोलापुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित जितेंद्र मौर्य निवासी दामोदरपुर को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया।
पढ़ेंः वाराणसी में देव दीपावली और छठ पूजा पर संशय, इस साल में तीसरी बार घाटों का संपर्क टूटा