फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में फिर टप्पेबाजी: आजमगढ़ निवासी व्यापारी के पांच लाख रुपए लेकर भागे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 May 2022 01:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कबीरचौरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टप्पेबाजों ने सरेराह वारदात को अंजाम दिया। चलती ऑटो में चकमा देकर आजमगढ़ निवासी किराना व्यापारी का पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की कमिश्नरेट पुलिस जहां एक तरफ ठगों और टप्पेबाजों के नेटवर्क को तोड़ने और उनकी गिरफ्तारी में लगी हुई है वहीं दूसरी ओर शहर में आए दिन कोई ना  कोई टप्पेबाजी का शिकार हो रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कबीरचौरा इलाके में शुक्रवार दोपहर आजमगढ़ निवासी किराना व्यापारी के साथ पांच लाख की टप्पेबाजी हो गई।

विज्ञापन


व्यापारी को जब घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस और अपने परिचितों को सूचित किया। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली भरत उपाध्याय ने बताया कि व्यापारी से तहरीर लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

चलती ऑटो में चकमा देकर निकाल लिए पांच लाख 

आजमगढ़ के सरदहा निवासी रामजनम किराना व्यापारी हैं। रामजनम ने बताया कि वह सुबह विशेश्वरगंज किराना मंडी में दुकान का सामान खरीदने के लिए निकले थे। चौकाघाट से वो ऑटो में बैठ कर मैदागिन की ओर बढ़े। इस दौरान ऑटो में पिछली सीट पर उनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी बैठे थे।

दोनों कबीरचौरा अस्पताल के पास ऑटो से उतर गए। कुछ दूर जाने पर जब रामजनम ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखा पांच लाख नकद गायब था। जानकारी होते ही रामजनम शोर मचाने लगे और घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों टप्पेबाजों सहित चालक ऑटो समेत फरार हो चुका था।

पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर कबीरचौरा क्षेत्र के साथ ही चौकाघाट के भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टप्पेबाज जल्द ही गिरफ्त में होंगे और उनसे पूरा पैसा बरामद किया जाएगा।

किराना व्यापारी अक्सर आता था विशेश्वरगंज गल्ला मंडी  

पुलिस की पूछताछ में रामजनम ने बताया कि दुकान की खरीदारी करने के लिए वह अक्सर विशेश्वरगंज किराना मंडी आता है। माना जा रहा है कि टप्पेबाज पहले से ही रामजनम के ऊपर नजर बनाए हुए थे। कबीरचौरा के पास रामजनम के बैग से पैसा निकाल कर ऑटो से उतर गए। दोपहर तक पुलिस व्यापारी से पूछताछ करने के साथ मंडलीय अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी।
विज्ञापन

इससे पहले भी बीते 24 मार्च को कबीरचौरा इलाके में ही गाजीपुर के व्यापारी से दिनदहाड़े आठ लाख रुपए की लूट हुई थी। प्रकरण में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के छह बदमाशों को पकड़ कर सात लाख 34 हजार रुपए बरामद किए थे। ईरानी गैंग के लोग फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वारदात को अंजाम देते थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें