फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नीलगिरि ग्रुप ऑफ कंपनी के कार्यालय में निवेशकों से फिर बदसलूकी, पूर्व आईपीएस ने पुलिस आयुक्त को किया ट्वीट

Tue, 27 Jul 2021 12:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्व आईपीएस ने शिकायती पत्र में जिक्र किया कि गोरखपुर निवासी चंदन समेत नौ लोगों ने आरोप लगाया कि नीलगिरी कंपनी में निवेश के बाद पैसे नहीं मिले। नीलगिरि के कार्यालय में पैसा मांगने गए तो बदसलूकी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर विवादों में घिरी नीलगिरि ग्रुप ऑफ कंपनीज पर फिर से आरोप लगा है। पैसा वापस मांगने पर निवेशकों से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। सोमवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मामले की जांच को लेकर वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश सहित अन्य को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर सहित अन्य को भेजी अपनी शिकायत में पूर्व आईपीएस अमिताभ ने कहा कि उन्हें पूर्व में भी नीलगिरी कंपनी द्वारा तमाम लोगों से फर्जीवाड़ा कर धन निवेश कराये जाने और मांगने पर पैसा नहीं दिए जाने की शिकायत मिली थी, जिसकी उन्होंने शिकायत की थी। पूर्व आईपीएस ने शिकायती पत्र में जिक्र किया कि गोरखपुर निवासी चंदन समेत नौ लोगों ने आरोप लगाया कि नीलगिरी कंपनी में निवेश के बाद पैसे नहीं मिले। नीलगिरि के कार्यालय में पैसा मांगने गए तो बदसलूकी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें