फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों ने खाई कसम स्वच्छ रखेंगे जिले को हम

Tue, 19 Nov 2019 05:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
शपथ दिलाते डीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व शौचालय दिवस के मौके पर मंगलवार को जनपद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खुले में शौच से मुक्ति के लिए शपथ ली गई। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने महिलाओं, छात्राओं, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि इस पर जनपद में व्यापक स्तर पर काम हुआ है। 

विज्ञापन


इसे शत प्रतिशत उपयोग करना तथा खुले में शौच से बचना हम सब के उपर है। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति, वाटर एड इंडिया, जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति व यूनिसेफ प्लान इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने आम जन जीवन में शौचालय की उपयोगिता की चर्चा करते हुए विश्व के दूसरे देशों के उदाहरण दिए। कहा कि यदि कोई देश स्वच्छ और साफ सुथरा और सुंदर है तो इसमें वहां के निवासियों की भूमिका अहम है। स्वच्छता सभ्य समाज की पहचान होती है। 
विज्ञापन


इसलिए हमें भी सभ्य समाज की पहचान दिखाते हुए अपने देश को साफ-सुथरा बनाकर प्रस्तुत करना होगा। कार्यक्रम में रैपिड प्रो का भी लॉंच किया गया जिसमें ग्रामीणों से एक फोन काल के जरिए शौचालय की स्थिति व उपयोग की जानकारी प्राप्त होगी। 

जिससे डैशबोर्ड तैयार होगा और उससे वास्तविक उपयोग का आंकलन हो सकेगा। इस  दौरान स्वच्छता क्लीनिक का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण, उनके जनप्रतिनिधि ने भी भाग लिया और स्वच्छता के प्रति शपथ ली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें