तीन घाटों पर बनेगा अस्थायी कंट्रोल रूम
भीड़ की निगरानी और प्रबंधन के लिए जल पुलिस की ओर से तीन घाटों पर अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां तैनात पुलिसकर्मी घाट की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। नावों पर जल पुलिस के जवान लाउडहेलर और वायरलेस हैंडसेट से एक दूसरे को सूचनाएं देंगे। तीन अस्थायी कंट्रोल रूम राजघाट, दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर बनेंगे।
देव दीपावली पर गंगा में लेन बनाने के लिए प्रयागराज से जेटी मंगाई गई है। शुक्रवार को गंगा में जेटी लगाने का काम शुरू होगा, इसे 25 नवंबर तक लगा लिया जाएगा। - मिथलेश यादव, प्रभारी जल पुलिस
छह प्रमुख स्थानों पर देख सकेंगे गंगा की महाआरती
देव दीपावली पर स्मार्ट सिटी की ओर से छह स्थानों पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का सजीव प्रसारण होगा। इसे अस्सी, दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर देख सकेंगे। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि घाट पर हाई रिजल्यूशन कैमरे लगे हैं। गंगा पार रेत पर होने वाली ग्रीन आतिशबाजी भी दिखाई जाएगी।