फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: राहुल गांधी ने की धान की रोपाई तो ओमप्रकाश राजभर ने ली चुटकी, मायावती की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sat, 08 Jul 2023 10:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को आशापुर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में सुभासपा अध्यक्ष ने बसपा प्रमुख मायावती की तारीफ तो वहीं सपा सुप्रीमो पर जकर बरसे। 
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी भाजपा तो कभी सपा के सहयोगी रहे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों सियासी खबरों की सुर्खियों में हैं। शनिवार को वाराणसी में अपनी पार्टी की समीक्षा बैठक करने आए राजभर ने राहुल गांधी के धान रोपने की तस्वीर पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हम तो हेमा मालिनी को भी धान काटते हुए देखे हैं। इसमें क्या है? डॉ. आंबेडकर का धन्यवाद कि उनकी वजह से बड़े-बड़े लोग और उद्योगपति आज धान काट रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में सुभासपा अध्यक्ष ने बसपा प्रमुख मायावती की तारीफ तो वहीं सपा सुप्रीमो पर जकर बरसे। सुभासपा प्रमुख ने शनिवार को आशापुर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें: SDM ज्योति और पति आलोक के विवाद पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, एक महिला ने पति को छोड़ा तो...

विपक्षी एकता के लिए मायावती जरूरी

इसके बाद मीडिया से बातचीत में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तारीफ की और कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे बड़ा चेहरा हैं। अब तक सामान्य व ओबीसी कोटे से प्रधानमंत्री बन चुके हैं। अनुसूचित जाति का प्रधानमंत्री भी बनना चाहिए। इस वर्ग में मायावती से बड़ा कोई चेहरा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता के लिए मायावती जरूरी हैं।

विज्ञापन

अखिलेश यादव को गठबंधन का तरीका नहीं मालूम

राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें गठबंधन का तरीका नहीं मालूम है। सबके साथ उन्होंने समझौता किया लेकिन उनकी किसी से जमती ही नहीं है। अखिलेश को सीखने की आवश्यकता है। शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव अपनी पार्टी बनाकर बड़ा भारी बन रहे थे। बाद में उन्हें अपनी पार्टी का विलय करना पड़ा। हमारी चिंता शिवपाल न करें।

समाजवादी पार्टी के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक फैक्टर पर कहा कि सामान्य वर्ग के नेताओं को सपा से इस्तीफा दे देना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सात अक्तूबर को पटना के गांधी मैदान में वंचित-शोषित जागरण महारैली करेंगे। इस बीच लोगों से मिलते रहेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति अपनी जगह सही

पति से विवाद की वजह से चर्चा में आई एसडीएम ज्योति मौर्या से संबंधित सवाल का जवाब भी उन्होंने दिया और कहा कि ज्योति अपनी जगह सही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष से गठबंधन की बात नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें