इस बार किसी दूसरे के नाम पर रजिस्ट्रेशन करवाकर कोई दर्शन नहीं कर सकता है। विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंटों ने गड़बड़ी की है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
वाराणसी से जत्था हुआ रवाना
श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले शनिवार को लक्सा से एक जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। हर हर महादेव के जयकारे के साथ जत्था कैंट स्टेशन गया, वहां से ट्रेन से रवाना हुआ।