फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ओपी राजभर ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा-इतिहास में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं 

Thu, 18 Feb 2021 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को वाराणसी के मुनारी में महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर राष्ट्र रक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी कहते हैं कि सुहेलदेव क्षत्रिय थे। जबकि सुहेलदेव राजभर थे।

विज्ञापन


अपने पूर्वजों के इतिहास में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर पांच साल तक घरेलू बिजली मुफ्त व सभी जाति के जरूरतमंद बच्चों को स्नातकोत्तर तक शिक्षा मुफ्त दिए जाने का कानून बनाएंगे।

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा भाजपा सरकार गरीबों और किसानों के साथ छल कर रही है। किसानों ने तीन हजार  रुपये क्विंटल आलू का बीज लेकर बोया और अब उन्हें चार सौ रुपये क्विंटल बिक रहा है। नया कृषि कानून बनाकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि अपने वोट की ताकत 2022 के चुनाव में दिखाना होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान अजगरा विधायक कैलाश सोनकर, प्रेमचंद प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीदारी पार्टी, बाबू राम पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र उदय पार्टी, अनिल सिंह चौहान जनता क्रांति पार्टी, रामसागर बिंद मानव समाज पार्टी, रामकरन कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित समाज पार्टी, नित्यानंद पांडेय, दिनेश देव राजभर, रमेश राजभर आदि लोगों ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन शशि प्रताप सिंह ने किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें