अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर संविधान बचाना है। कक्षा 12 तक फ्री शिक्षा, फ्री चिकित्सा, जातिगत जनगणना, फ्री घरेलू बिजली, शराबबंदी, एकल शिक्षा नीति, किसानों को मुफ्त बिजली, छूटा पशुओं को गौशाला, छात्रवृत्ति, बच्चों को स्कूल जाना अनिवार्य किया जाएगा।
सबका साथ, समूचित विकास किया जाएगा। बिना पैसे का स्नाकोत्तर तक पढ़ाई का कानून बनाया जाएगा। समाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाएगी। पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण को 52 प्रतिशत करना चाहते हैं। डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि कुर्मी जाति की सबसे अधिक दुर्दशा इसी सरकार में हुई है। अति पिछड़े समाज के लोगों को अब बीजेपी से दूर रहने की जरूरत है।
कहा कि भाजपा के फूल को धूल में मिलना है 2022 में कमेरों की सरकार बनेगी। इस अवसर पर विधायक कैलाश नाथ सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह, रमेश राजभर, राजेश पटेल, शिवशंकर पटेल, नित्यानंद पांडेय, राजेश यादव, शिवलाल यादव आदि लोग रहे। स्वागत विधायक कैलाशनाथ सोनकर, तथा संचालन प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने किया